आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गुरुवार को मोहल्ला बदरका स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद आमिर के आवास पर हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं वार्डों के गठन करने पर चर्चा हुई। बैठक में अजवद बेग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक वर्मा को शहर अध्यक्ष आरटीआई पद पर नियुक्त करने पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में मुशीर अहमद खान, बालचंद राम, बृजेश पांडेय, शहजाद अहमद, महताब, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद आमिर, शाह आलम, महेशर बेग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.