चंदौली, मई 8 -- नौगढ़। क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान छात्रावास परिसर में गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमे "आत्मनिर्भर मंडल अवधारणा" विषय पर विस्तार से चर्चा कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसमें राधेश्याम श्रीवास्तव, देवेन्द्र साहनी, भगवानदास अग्रहरि, कल्लू प्रसाद जायसवाल, रामवृक्ष कोल, राजेश केशरी आदि रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण पर किया मंथन यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला आत्मनिर्भर मंडल निर्माण का मंत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...