भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष में चल रहे बूथ कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को औराई विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर में बूथ संख्या 38 पर व ग्राम सभा लोहरा खास में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम कर रही है। इस मौके पर लक्ष्मण बिंद, लल्लू मौर्य, सुनील सरोज, राजेंद्र सरोज, संजय बिद, जगदीश मौर्य, दशरथ सरोज, शिवराम सरोज, मुन्ना पंडित, राजकुमार गौतम, बबलू सरोज, आकाश, अशोक, चंदन बिद, सिकंदर, मंगल, सुशील सरोज, राजेश सरोज, पवन मौर्य, धर्म बिद, राहुल सरोज आदि मौजूद थे।

हिंदी ह...