संगठन की मजबूती पर पूर्व सैनिकों ने दिया जोर
बरेली, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक रविवार को केशव कृपा भवन में सूबेदार मेजर रामलड़ैते शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन महासचिव प्रथमेश गुप्ता ने किया। सभा में मुख्य अतिथि सह प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैप्टन उमेश सिंह राठौड़, आरएल पाठक, प्रमोद उपाध्याय, सुमन देवी, प्रेमपाल गंगवार, मोहन स्वरूप, मिथलेश दीक्षित समेत तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और मजबूत तथा समाज में समय-समय पर अपनी सेवा देने के लिए जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.