कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ। राजकीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए संगठन का विस्तार किया है। उन्होंने आनंद शुक्ला को जिला महामंत्री, भारती तिवारी और कार्तिक पाठक को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू परिषद समाजहित में कार्य करते हुए जनजागरूकता बढ़ाने का काम कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...