औरंगाबाद, दिसम्बर 28 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित जिरासती मंदिर परिसर में बिहार लोहार अनुसूचित जनजाति जागृति मंच की प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई और मंच का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने आपसी एकजुटता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मंच के सचिव नंदकिशोर विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मंजय कुमार, राजीव कुमार विश्वकर्मा, नारायण मिस्त्री, दिनेश विश्वकर्मा, जयराम मिस्त्री, झौरी विश्वकर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.