सासाराम, मार्च 16 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। सोमवार को स्थानीय एक निजी भवन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष डब्लू कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में महिला व पुरुष सभी कार्यकर्ता समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और सभी की राय से संगठन को मजबूत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...