हल्द्वानी, जून 28 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। कालाढूंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन की रविवार को बैठक हुई। विदरामपुर में हुई बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती एवं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विजय को लेकर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राहुल छिंमवाल की मौजूदगी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व सांसद महेंद्र पाल, कांग्रेस पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष कुंदन मेहता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, गंगा सिंह बिष्ट, दीप सती, चंदन शाह, प्रवीण कुमार, फूल सिंह कुमटिया, नीरज तिवारी, सरदार अमरीक सिंह, पूर्व सूबेदार प्रताप बिष्ट, प्रेम बल्लभ जोशी, हरीश आर्य, गुरजीत वालिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...