मऊ, सितम्बर 6 -- अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। अमिला मोड़ स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता एवं लगन के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। विधानसभा स्तर से लेकर सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशचंद्र पटेल ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर उन्हें पार्टी की गतिविधियों से लगाता...