आरा, जनवरी 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। पार्टी के विस्तार और फरवरी माह में होने वाले अंचल सम्मेलन की सफलता को लेकर अंचल सचिव चंद्रदीप सिंह ने ब्रांच सचिव के साथ बैठक की। बैठक में पीरो प्रखंड के सभी ब्रांच सचिव शामिल हुए। गांव-गांव में भाकपा माले का सदस्यता अभियान चलाने के अलावा किसानों और मजदूरों को जोड़ने का फैसला लिया गया। बैठक में रामबाबू चंद्रवंशी, रामानुज, दिनेश्वर राम, दुदुन सिंह, हरेराम, श्रीभगवान राम, संजय सिंह, रामबचन सिंह, मनोज राम, काशीनाथ राम, गोपीचंद राम और मुन्ना राम ने अपने - अपने विचार व्यक्त किये। सभी ग्राम सचिवों को अधिक से अधिक सदस्य बनाने का टास्क सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.