सुल्तानपुर, मार्च 22 -- भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में लंभुआ विधानसभा के भदैंया व कंधईपुर मण्डल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया और संगठन की नीतियों, कार्यपद्धति एवं विचारधारा को विस्तार से समझा। भदैंया मण्डल में द्वितीय दिवस का शुभारंभ जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने दुर्गा मैरिज लान हनुमानगंज में पूर्व जिला महामंत्री संजय सोमवंशी, मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव,राजेश चतुर्वेदी, गोविन्द तिवारी टाडा, जय प्रकाश यादव आदि की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विजय सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया का महत्व, एआई,नमो एप व सरल एप विषय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.