संगठन की मजबूती के लिए प्रभारी होंगे नियुक्त
आगरा, सितम्बर 30 -- पश्चिमी उप्र को पृथक राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर पश्चिमी उप्र राज्य निर्माण जनमंच द्वारा लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। बुधवार को जनमंच की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने, प्रदेश के छह मंडलों आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली व मेरठ में प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नवंबर माह में प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्य का सम्मेलन बुलाने पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीयाध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने बताया कि मंडल प्रभारी नियुक्त करने व पार्षदों व प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों की पंचायत बुलाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में चौधरी हरदयाल सिंह, उदयवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, वीरेन्द्र फौजदार, अधर शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, सत्येन्द्र कुमार यादव, जित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.