रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा ढंडेरा मंडल की अध्यक्ष नंदा ऐरी के नेतृत्व में अशोक नगर धर्मशाला, ढंडेरा में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी (किरण सिंह), भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी संजय अरोड़ा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, महिला आयोग सदस्य सुमन रौतेला व भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संतोषी राणा, प्रभा बुड़ाकोटी और सुलोचना रावत, महामंत्री कुसुम यादव एवं इंदू सहारन, मंत्री कुसुम चौहान, कोषाध्यक्ष उषा पटवाल, सोशल मीडिया संयोजक शाकंभरी चौहान, सह संयोजक मोनिका उपाध्याय, आईटी संयोजक संगीत...