नोएडा, दिसम्बर 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक रविवार को कार्यालय पर हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं अभियानों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, विकसित भारत संकल्प, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम ( एसआईआर) आदि पर विस्तृत विमर्श हुआ। एसआईआर अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची की शुद्धता, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ ह...