मुरादाबाद, जून 2 -- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मंगलवार को हुई बैठक में सपा विधायक नवाब जान ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार होती है। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां बता कर सक्रिय करें ताकि एक बार फिर विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की जा सके। इस दौरान नवनियुक्त जिला सचिव फैसल सैफी को जिला सचिव राकेश दानव की मदद लेकर नगर क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिये हर संभव प्रयास करने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान अब्दाल मूसा खान, मजहर अल्वी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...