फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में सभासद मनोनीत की गईं मधु गंगवार का रविवार को व्यापार मंडल ने महिला नगर अध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ा और बुके भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के निर्देशों पर जनपद के विभिन्न कस्बों में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर भी मंथन किया गया। इस दौरान व्यापारी मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अतुल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, आरती कश्यप, लक्ष्मी गुप्ता, लक्ष्मी राठौर, ममता गौतम, कल्पना कश्यप, डौली बाथम, उमा देवी , पल्लवी गंगवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...