बलिया, अप्रैल 2 -- नवानगर। सिकंदरपुर कस्बे के एक मैरिज हॉल में गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव विनोद तिवारी, प्रवक्ता सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, संजय, राघवेंद्र कुमार, प्रमोद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...