संगठन की मजबूती और जनभागीदारी होगी जीत का आधार : डॉ. संजय निषाद
लखनऊ, अगस्त 7 -- निषाद पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि संगठन की मजबूती और जनभागीदारी ही जीत का आधार बनेगी। लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सभी से व्यापक और नियमित जनसंपर्क के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति आयोग के गठन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
संगठन की एकजुटता और सक्रियता पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि आने वाला विधान सभा चुनाव संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के विश्वास का चुनाव होगा। हर कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को मछुआ समाज के घर-घर तक पहुंचाए। निषाद पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.