रांची, अप्रैल 5 -- रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी बैठक राजाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। रांची स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी और जिला प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य एजेंडा संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति रहा। निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक निर्धारित तिथि पर महासंघ के चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही, संगठन विस्तार के लिए राज्य से लेकर जिला स्तर तक सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया गया।बैठक में राज्य सचिव भूषण, महेश कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद, बैजू झा और राजीव नयन तिवारी समेत विभिन्न जिलों के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.