संभल, सितम्बर 7 -- चन्दौसी। भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक रविवार को नरौली में संपन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकारिणी के गठन, संगठन के विस्तार, किसानों की ज्वलंत समस्याओं तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों की विभिन्न समस्याओं का लगातार मांग के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिले में संगठन की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पदाधिकारियों से अपील की। इस दौरान ठाकुर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुज सिंह,अश्वनी ठाकुर, यश ठाकुर, हर्ष पांचाल,राम खिलाड़ी आदि मौजूद रहे |

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...