पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्त की कमी से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए समय पर रक्त उपलब्ध कराया। संगठन की तत्परता से न सिर्फ महिला का उपचार संभव हो सका, बल्कि उनके ऑपरेशन की प्रक्रिया भी बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकी। जानकारी के अनुसार अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड स्थित खुजरी गांव निवासी मिलन देवी का इलाज पूर्णिया में चल रहा है। चिकित्सकों ने उनके ऑपरेशन से पहले रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई थी। परिवार के सामने रक्त की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई थी। इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंजेश कुमार ने अपने मित्र राजा कुमार की दादी के लिए रक्त की जरूरत की जानकारी विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ को दी। सूचना मिलते ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वा...