शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी, शाहजहांपुर महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों का सफल आयोजन किया गया। पूरे दिन चले कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के प्रमुख सत्रों में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य दीपक सोनकर तथा रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद व्यावहारिक सत्र में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली की गहरी समझ मिली। समापन सत्र में मुख्य वक्ता शंकर लाल लोधी ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा महानगर जिला अध्...