संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर दिया बल
आगरा, जून 8 -- राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन बिजलीघर स्थित चक्की पाट बुद्ध विहार में किया। अध्यक्षता महासभा जिलाध्यक्ष कमल निगम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के चीफ जनरल सेक्रेटरी योगेश गौतम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव नरेंद्र बौद्ध उपस्थित रहे। संगठन विस्तार को गति प्रदान करते हुए नगर निगम के वार्ड संख्या एक काजीपाड़ा की राष्ट्रीय बौद्ध महासभा वार्ड कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष मनीष वरुण, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव आकाश कुमार, संगठन सचिव सनी कुमार, कोषाध्यक्ष रवि कुमार चुने गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संगठन की नीतियों, बहुजन समाज में जागरुकता सहित अन्य विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.