नोएडा, जुलाई 19 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ रोहित मिश्रा के रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर तिलपता स्थित पार्टी के कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। डॉ़ रोहित मिश्रा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करेगा। युवाओं को संगठन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाजपा का बूथ स्तर तक सशक्त होना जरूरी : रोहित मिश्रा आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएग...