गाजीपुर, मार्च 30 -- जमानियां। भाजपा की ओर से दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत जमानियां विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रत्येक मंडल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। शिविरों को वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर उपाध्याय, बाल कृष्ण त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सुमित तिवारी और गर्वजीत सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने भदौरा मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। वहीं, गर्वजीत सिंह ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और एआई के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप...