फतेहपुर, अप्रैल 18 -- फतेहपुर। डीआईओएस कार्यालय के बड़े बाबू विनोद श्रीवास्तव द्वारा बीते दिनों किए गए सुसाइड के प्रयास के मामले में शनिवार को उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में मंडलीय तीन सदस्यीय टीम ने प्रकरण की जांच की। जांच टीम ने बड़े बाबू के घर जाकर उन्होंने मामले की जानकारी ली। उसके बाद बाबू द्वारा डीआईओएस पर लगाए गए आरोपों को लेकर टीम डीआईओएस से मुलाकात कर वार्ता की। 23 मार्च को बड़े बाबू विनोद श्रीवास्तव ने कार्यालय में ही भारी मात्रा में नींद की गोलियां खाकर आत्यहत्या का प्रयास किया था। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुसाइट नोट पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और डीआईओएस पर कई आरोप लगाते हुए तंग आकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी थी। यह भी पढ़ें- BPSC AEDO परीक्षा में कदाचार और पेपर लीक की जांच करेगी ईओयू, ए...