संगठन की ताकत से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव : संगीत सोम
मेरठ, जून 28 -- हस्तिनापुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड, मवाना पर भुइयार कोरी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को संत शिरोमणि कबीर की 629वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन योगेश कोरी ने किया। मुख्य अतिथि सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने संत कबीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने समाज को सत्य, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। यह भी पढ़ें- संत कबीर की वाणी आज भी करती है हमारा मार्गदर्शन: बाली उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संत कबीर के आदर्शों और उनके आचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.