संगठन की ताकत से ही अधिकार मिलता है: महेश्वर साहू
रामगढ़, सितम्बर 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का दो दिवसीय तृतीय महाधिवेशन 30-31 अक्टूबर को रांची कांके में आयोजित होगा। इसमें झारखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार राज्य से सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई सांसद, विधायक और वैश्य समाज के नेताओं को भी आमांत्रित किया जाएगा। यह जानकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने शुक्रवार को भुरकुंडा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया। कहा कि संगठन की ताकत से ही अधिकार मिलता है। इसलिए वैश्य समाज को एकजुट करने की दिशा में मोर्चा का अभियान निरंतर जारी है। चूंकि भुरकुंडा वैश्य समाज के आंदोलन की जननी है, इसलिए यह अभियान का मुख्य केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.