संभल, मार्च 28 -- विश्व हिंदू परिषद के अंतरर्राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चन्द्र ने गुरुवार रात नगर पंचायत बबराला के आवास पर रात्रि प्रवास किया। उनके आगमन से नगर में संघ परिवार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने अशोक सिंघल के पश्चात विहिप में महत्वपूर्ण दायित्व संभाला है और लंबे समय से संगठन की विचारधारा को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रात्रि प्रवास के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक बैठक कर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं समाज में सनातन मूल्यों के प्रसार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने मंदिर दर्शन, धार्मिक आयोजनों और विहिप की समन्वय बैठकों को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया...