वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) मनोज कुमार ने सोमवार को लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने रेलवे बोर्ड के आदेशों को प्रभावी ढंग से लागू करने, कर्मचारी-प्रबंधन के बीच तालमेल सुनिश्चित करने और कार्मिक-प्रशासनिक कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संतुष्टि से ही संगठन की कार्यक्षमता बढ़ती है। उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारियों के प्रतिवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हो। उन्होंने पदोन्नति, रिक्त पदों की स्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की। डीआरएम आशीष जैन ने बताया कि सेवानिवृत्ति के दिन ही योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति देना बेहतर पहल है। वरिष्ठ मंडल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.