पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। हिन्दू महासभा की बैठक में संगठन विस्तार, गौ रक्षा और युवाओं के रोजगार को लेकर चर्चा की गई। अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में जिला महामंत्री मयंक जायसवाल समेत सभी ने बारी बार मुद्दों को रखा। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू समाज को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। बताया कि युवाओं के रोजगार को लेकर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से भरा पचपेड़ा में बनने वाली फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिलाने के लिए चर्चा हुई है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि हिन्दू महासभा का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित और सशक्त बनाना है। जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह ने कहा कि अब सं...