मेरठ, अप्रैल 29 -- भले ही नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया हो, लेकिन पार्षदों की उपस्थिति को लेकर भाजपा के संगठन पर सवाल उठने लगे हैं। पहले तो 11 बजे की बैठक में 11.30 बजे तक 90 निर्वाचित पार्षदों में आधे भी नहीं पहुंचे। कोरम नहीं होने के कारण मेयर, मंत्री, कैंट विधायक को इंतजार करना पड़ा। जब 46 निर्वाचित पार्षद पहुंचे, तब जाकर बैठक हुई, जिसमें भाजपा के बागी पार्षद संजय सैनी और बसपा पार्षद प्रदीप वर्मा भी शामिल रहे। हालांकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संजय सैनी ने समर्थन कर बैठक के बहिष्कार की बात कही। यह भी पढ़ें- पदयात्रा निकालकर भाजपा ने किया विरोध-प्रदर्शन कुल मिलाकर मामूली बहुमत से निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। इसको लेकर भाजपा नेता संगठन के नेतृत्व पर सवाल ...