संगठन का किया गया विस्तार
फतेहपुर, जून 28 -- फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की मासिक बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। साथ ही संगठन विस्तार को लेकर गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संगठन का विस्तार करते हुए गोविंद बाबू टाटा को राष्ट्रीय महामंत्री, संगीता तिवारी को महिला प्रदेश अध्यक्ष, अजीत सिंह राठौर को जिला प्रभारी, गणेश तिवारी को विधि सलाहकार अध्यक्ष मनोनीत किया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर कालीशंकर श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र साहू, अभिनव यादव, अनिल सिंह गौतम, मो.शमीम, शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.