खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। भाजपा के नगर ईकाई द्वारा रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी ने किया। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन एवं समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने एवं सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय ने प्रशिक्षण अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन के विस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.