चंदौली, जून 25 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के रईया गांव में बुधवार को सपा की पीडीए की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर को मजबूत करने लिए जुट जाएं। विधायक ने कहा कि पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। सपा सरकार के दौरान संचालित योजनाओं को भी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों, युवाओं, व्यापारियों, मजदूरों सभी छलने का काम कर रही है। विकास कार्य को अपना‌ नाम देकर फीता काटने का‌ काम किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जमकर काम करने और सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही एक एक कार्यकर्ता से बूथ की जानकारी भी ली। इस दौरान जिला ...