चम्पावत, जून 29 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत के दौरे पर आए सीएम धामी को कई संगठनों ने ज्ञापन दिए। एलटी में पदोन्नत शिक्षकों ने 2014 की प्रशिक्षित स्नातक सेवा नियमावली में संशोधन करने और पदोन्नति शब्द के स्थान पर समायोजन करने की मांग की। शिष्ट मंडल में दुर्गेश जोशी, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, नवीन पंत, प्रमोद पाटनी, जीवन राय, कमल बोरा, नवीन जोशी, देवकीनंदन भट्ट, सुरेश राम, शंकर पांडे, हेत सिंह, सुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। इधर राज्य आंदोलनकारी व भाजपा जिला मीडिया संयोजक राजेन्द्र गड़कोटी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को लिए 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। सीएम ने मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- न्यायिक बंदी गृह में पार्किंग बनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...