जौनपुर, मार्च 3 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य को शराब घोटाला प्रकरण में बेदाग बरी किए जाने पर विभिन्न संगठनों की जिला इकाइयों ने न्यायपालिका के प्रति आभार जताया और होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने इसे अन्याय पर न्याय की जीत बताया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सालिक राम पटेल ने कहा कि होली बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों को अपनाने का संदेश देती है और इससे सत्ता में बैठी सरकार को सीख लेनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने कहा कि न्यायपालिका ने निष्पक्ष फैसला देकर साबित किया कि सत्य आज भी जीवित है। जिला इकाई की ओर से न्यायपालिका के प्रति कृतज्ञता जताने वालों में भाकियू के यूथ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राकेश मौर्य, रामनाथ यादव, कल्प नाथ गुप्ता, राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.