प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। कृषक उत्पादक संगठन नीति के तहत जिले में संचालित एफपीओ के कार्यों की समीक्षा सीडीओ हर्षिका सिंह ने सोमवार को की। संगम सभागार में हुई बैठक में क्लस्टर आधारित व्यावसायिक संगठन ने अपनी रिपोर्ट पेश की। सीडीओ ने निर्देश दिए कि एफपीओ के काम को और अधिक बेहतर बनाएं। इस दौरान उप निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड, डीसीएनआरएलएम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...