देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। सुराज सेवा दल ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठनों की आड़ में सक्रिय ब्लैकमेलरों, भू-माफियाओं और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग संगठनों का सहारा लेकर ब्याज, विवादित जमीनों और नशे का कारोबार कर रहे हैं। वहीं, प्रवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह 'डिंपी' ने कहा कि प्रदेश में पहाड़-मैदान और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फिजा खराब करने वालों को चिह्नित करना जरूरी है, वरना देवभूमि 'दैत्यभूमि' बन जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान विपिन, हिमांशु धामी, लालमणि भारद्वाज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...