लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद संदीप सिंह ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कहा कि कांग्रेस संगठनों और समुदायों में पैठ बना कर समान विचारधारा वाले लोगों को पार्टी से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगले विधान सभा चुनाव में रचनात्मक कांग्रेस की भूमिका इंडिया गठबंधन के पक्ष में अहम होगी। मीडिया से बातचीत करने से पहले संदीप ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।संदीप ने कहा कि कांग्रेस के बाहर के संगठनों, समुदायों, आंदोलन संगठनों के जोड़ने पर विस्तार से काम किया जाएगा। कांग्रेस हमेशा देश के अलग-अलग संगठनों समुदायों से बात करती रही है। सभी नीतियां बनाने से पहले लोगों से मश्विरा करती रही है। अब जबकि कांग्रेस सत्ता में नहीं है, लेकिन वह इन संगठनों से बात करके अहम मामलों में उनकी राय जान...