बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बस्ती की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव एवं संचालन प्रदेश महामंत्री श्यामचन्द्र श्रीवास्तव ने की। यहां पर कायस्थ समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूरी मजबूती एवं तैयारी के साथ कार्य करेगी। जिला अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित कर सशक्त बनाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, जय...