पटना, जनवरी 20 -- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में नई ऊंचाइयों को छुएगी। श्री सिन्हा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि श्री नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तीन अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्यों को रेखांकित करता है। पहला, यह बिहार के बदलते स्वरूप और उसकी बढ़ती नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। जिस बिहार को कभी पिछड़ेपन की संज्ञा दी गई थी, आज वही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अगुवाई करने में सक्षम बनकर उभरा है। दूसरा, प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के भारत का नेतृत्व एक 45 वर्षीय युवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.