अररिया, मार्च 31 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रुप से सशक्त व जागरुक करने के साथ ही पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल बटराहा स्थित आवास पर दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने पंडित दीनदयाल उपाघ्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां, सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से उपयोग, बुथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सभी भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पंडित दीनदायाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित किया। मौके पर जिला महामंत्री आकाश राज, अश्विनी ...