संगठनात्मक बैठक में किसानों के मुद्दों पर मंथन
भागलपुर, जुलाई 22 -- नवगछिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह शामिल हुए। उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी सुनील कुमार सिंह, जिला प्रभारी ज्योतिषकांत कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता नवनीत कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सबोध सिंह कुशवाहा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.