चंदौली, अक्टूबर 3 -- चंदौली, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अलावा संगठनात्मक कार्य योजनाओं और स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी बदौलत कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के कार्य करने की नसीहत दी। चुनाव प्रभारी अजीत चौबे, जिला प्रभारी मीना चौबे ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने एवं चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भाजपा ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कसी कमर इस मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सुजीत जायसवाल, सुरेश मौर्य, ...