सहरसा, मई 17 -- सहरसा, नगर संवाददाता। भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण दूसरे दिन विभिन्न वैचारिक, संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। प्रातःकालीन सत्र की शुरुआत जागरण, चाय एवं व्यायाम के साथ हुई, जहां संघ के प्रचारक एवं अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संगठनात्मक जीवनशैली एवं वैचारिक चिंतन के महत्व से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्र की सेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का है धर्म: मंत्रीप्रशिक्षण सत्र 8 वें सत्र में सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषांत गोप ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका, सूचना के प्रभावी उपयोग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व पर विस्तार स...