संक्षेप फोटो संग:: विधिक सहायता की प्रक्रियाओं से रूबरू हुए छात्र
शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 17 से 30 जून तक चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पहले दो दिनों में व्यावहारिक विधिक ज्ञान हासिल किया। सचिव अपेक्षा सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने राजकीय बालगृह, नवादा इन्देपुर और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, पिपरौला का भ्रमण कर बाल संरक्षण, किशोर न्याय व्यवस्था और विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिक्षा का अधिकार विषयक शिविर में छात्रा समन्वयक अंशिका यादव ने बच्चों को जागरूक किया, जबकि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर छात्र समन्वयक गगन अवस्थी और प्रिया ने बाल श्रम उन्मूलन पर विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.