शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। बुधवार को वार्षिक अवकाश के बाद मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपूरा खुलने पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। लंबे अंतराल के बाद पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने स्वागत किया, जिससे बच्चों में खुशी दिखाई दी। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। अनुशासन, नियमित उपस्थिति और मेहनत के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही नए सत्र की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...