नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- वैष्णव आज जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे श्रीनगर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार को जम्मू और श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। आम जनता के लिए यह ट्रेन सेवा दो मई से शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन जम्मू तवी से शुरू होकर श्रीनगर पहुंचेगी। उसी समय श्रीनगर से भी एक ट्रेन उसी समय जम्मू की ओर रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी。

भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष लेह पहुंचे लेह। भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष बुधवार को लेह पहुंच गए। पूर्ण विधि-विधान के साथ इनका स्वागत किया गया। दर्शनों के लिए सड़कों पर लोग जुटे रहे। इससे पूर्व लेह हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इनका स्वागत किया। अवशेषों को भव्य श...