संभल, फरवरी 7 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जागीर निवासी सोमवती पत्नी ओमपाल ने पुलिस को शुक्रवार को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि शुक्रवार को उपले लेने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के कुछ लोग गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट कर दी। चीख-पुकार सुनकर पति ओमपाल बचाने पहुंचा उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों बबराला थाने पहुंचे जहां पर महिला सोमवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.